यूपी में फार्म हाउस में सो रहे पूर्व विधायक के पोते समेत 2 की धारदार हथियार से की गई हत्या
अमरोहा (उत्तर प्रदेश) में सोमवार रात अपने फार्म हाउस में सो रहे पूर्व विधायक भीम सिंह के 30-वर्षीय पोते और एक 60 वर्षीय शख्स की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना में घायल हुए एक नौकर ने बताया, "रात में हथियारों से लैस करीब 8-10 लोगों ने हमला किया था।" बकौल पुलिस, घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।