यूपी में चलती कार से फिल्मी स्टाइल में पिस्तौल लहराता दिखा युवक, हुआ गिरफ्तार
गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर चलती कार से फिल्मी स्टाइल में हाथ निकालकर पिस्तौल लहराते शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए बताया कि पिस्तौल लहराने वाले युवक समेत कार में सवार सभी 4 युवकों को हिरासत में लेकर कार को ज़ब्त किया गया है।