यूपी में बंद घर में मिली मां-बेटे की लाश, बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना
झांसी (उत्तर प्रदेश) में रविवार को एक घर में 85-वर्षीय महिला और उसके रवि नामक 45-वर्षीय बेटे की लाश मिली। पुलिस ने बताया, "घर का दरवाज़ा अंदर से बंद था और बदबू आने पर पड़ोसियों ने थाने को सूचना दी...लोगों ने बताया कि रवि डिप्रेशन में था।" बकौल पुलिस, किसी अपराध का ऐंगल नहीं मिला है और जांच जारी है।