यूपी में बकरीद की कुर्बानी के लिए लाया गया भैंसा ट्रक से उतारे जाने के दौरान हुआ बेकाबू

मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) में बकरीद की कुर्बानी के लिए लाया गया एक भैंसा ट्रक से उतारे जाने के दौरान बेकाबू हो गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में भैंसा ट्रक से उतरने के दौरान लोगों को लात से मारता और दुकान तोड़ता हुआ दिख रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, इस घटना में कई लोग घायल हुए।

Load More