यूपी में बच्चे से बलात्कार करने को लेकर अरेस्ट हुए शख्स ने जेल से बाहर आकर बच्ची से किया रेप
सहारनपुर (यूपी) में एक शख्स को 4-वर्षीय बच्ची से रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंदिर में भंडारे से आरोपी बहला-फुसलाकर बच्ची को साथ ले गया था। बकौल पुलिस, इससे पहले आरोपी को एक बच्चे से रेप करने को लेकर गिरफ्तार किया गया था और हाल ही में वह ज़मानत पर बाहर आया था।