यूपी में बच्चों की 50% से कम उपस्थिति के कारण 470 स्कूलों के टीचर्स का रोका गया वेतन
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के 470 सरकारी स्कूलों में सितंबर में बच्चों की 50% से कम उपस्थिति मिलने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों के शिक्षकों/कर्मियों का अक्टूबर का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया है। वहीं, 1-6 अक्टूबर तक 50% से कम उपस्थिति वाले 1,184 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को नोटिस जारी कर उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।