यूपी में बदमाशों ने बेडरूम में घुसकर कारोबारी और उनकी पत्नी को मारी गोली
मेरठ (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार सुबह डीके जैन नामक कारोबारी और उनकी पत्नी को नकाबपोश बदमाशों ने बेडरूम में घुसकर गोली मार दी। इस घटना में जैन की मौत हो गई और उनकी पत्नी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि बदमाश जैन के घर से कुछ सामान भी चुराकर ले गए हैं।