यूपी में बदमाशों ने युवक पर फेंका ऐसिड, चेहरा व हाथ-पैर गंभीर रूप से झुलसे
बरेली (यूपी) में गुरुवार रात बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने ई-रिक्शा पर बैठे एक युवक पर ऐसिड फेंक दिया जिससे उसका चेहरा, हाथ और पैर गंभीर रूप से झुलस गए। फिलहाल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने बताया, "घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।"