यूपी में बस को एक साइड से चीरते हुए निकल गया ट्रक, 2 यात्रियों के सिर कटकर हुए अलग; 6 की मौत
उन्नाव (यूपी) में रविवार को एक ट्रक ने यात्रियों से भरी एक बस में सामने से टक्कर मार दी और बस की एक साइड को चीरते हुए निकल गया। हादसे में 2 यात्रियों के सिर कटकर अलग हो गए जबकि कुल 6 लोगों की मौत हो गई। मौके से फरार हुए ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।