यूपी में बस में चढ़ रही सवारियों को तेज़ रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, 6 की मौत व 25 घायल
गोरखपुर (यूपी) में गुरुवार रात एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने बस में चढ़ रही सवारियों को टक्कर मार दी जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 25 लोग घायल हैं। बकौल रिपोर्ट्स, पडरौना जा रही बस का टायर पंक्चर होने पर यात्री दूसरी बस में चढ़ रहे थे और पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।