यूपी में बस में रस्सी से लटका मिला ड्राइवर का शव; अधिकारी ने कहा- बस में फांसी लगाना असंभव

गाज़ीपुर (उत्तर प्रदेश) में सरकारी रोडवेज़ डिपो में खड़ी एक बस में ड्राइवर का शव रस्सी से लटका हुआ मिला है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। गाज़ीपुर रोडवेज़ के एआरएम वीके पांडे के मुताबिक, मामला संदिग्ध लग रहा है क्योंकि बस के अंदर फांसी लगाना संभव नहीं है।

Load More