यूपी में बहन के भागकर शादी करने से नाराज़ युवक ने भरे बाज़ार में बहनोई की गोली मारकर की हत्या
बिजनौर (उत्तर प्रदेश) में शुक्रवार शाम एक युवक ने भरे बाज़ार में अपने बहनोई की कथित तौर पर तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी की बहन ने कई माह पहले भागकर शादी की थी जिससे वह नाराज़ था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।