यूपी में बाइक सवार ने दिनदहाड़े लड़की के कूल्हे पर मारा हाथ, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में एक बाइक सवार द्वारा दिनदहाड़े एक लड़की से छेड़छाड़ करने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में लड़की सड़क किनारे चलती दिख रही है जबकि आरोपी चलती बाइक पर पीछे से आकर उसके कूल्हे पर हाथ मारकर जाता नज़र आ रहा है। वीडियो पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।