यूपी में बारात के दौरान हाईटेंशन लाइन से टकराया बैंड पार्टी का वाहन, 3 बैंड कर्मियों की मौत

आगरा (उत्तर प्रदेश) में बुधवार रात एक बारात के दौरान हाईटेंशन तार से छूने के बाद बैंड पार्टी के वाहन में उतरे करंट की चपेट में आने से 3 बैंड कर्मचारियों की मौत हो गई। वहीं, इस घटना में झुलसे एक अन्य शख्स का इलाज जारी है। एसडीएम संदीप कुमार ने बताया कि पीड़ितों के परिवार को मुआवज़ा दिलाया जाएगा।

Load More