यूपी में बारात निकलने से कुछ घंटे पहले दूल्हे ने ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी
शाहजहांपुर (यूपी) में बारात निकलने से कुछ घंटे पहले एक 26 वर्षीय दूल्हे ने कथित तौर पर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। बकौल रिपोर्ट्स, दूल्हे का किसी बात पर मंगेतर से विवाद हुआ था और मौत की सूचना के बाद उसके घर पहुंची मंगेतर रोते हुए कई बार बेहोश हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया।