यूपी में बारात में नाराज़ हुए दूल्हे के फूफा ने बच्चों समेत कई लोगों को कार से रौंदा
बदायूं (यूपी) में शुक्रवार रात बारात में कुछ लोगों से विवाद होने पर नाराज़ हुए दूल्हे के फूफा ने बच्चों समेत कई बारातियों व घरातियों को कार से रौंद दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी शराब के नशे में था और घायल हुए 5 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। बकौल पुलिस, मामले की जांच की जा रही है।