यूपी में बालकनी में पौधों को पानी देते समय 18वीं मंज़िल से नीचे गिरी 18 वर्षीय लड़की, हुई मौत
गौतमबुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार शाम एक 18 वर्षीय लड़की की कथित तौर पर 18वीं मंज़िल से नीचे गिरकर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, घटना के समय लड़की बालकनी में रखे पौधों को पानी दे रही थी और संभवत: पैर फिसलने से वह नीचे गिर गई। बकौल पुलिस, परिवार ने मामले में कोई शिकायत नहीं दी है।