यूपी में बिज़नेस पार्टनर्स ने की प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
आज़मगढ़ (उत्तर प्रदेश) में रविवार रात पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हरिकांत यादव नामक प्रॉपर्टी डीलर (32) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजन के अनुसार, 3 बिज़नेस पार्टनर्स ने यह हत्या की क्योंकि यादव अपने हिस्से के पैसे मांग रहा था। बकौल रिपोर्ट्स, पार्टनर्स से मिलने गए यादव ने बहन को कॉल कर कहा था, "ये लोग मुझे मार देंगे।"