यूपी में बिना अनुमति गाड़ियों का काफिला निकालने पर बीजेपी प्रत्याशी करणभूषण के खिलाफ केस दर्ज

गोंडा (उत्तर प्रदेश) में सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे व कैसरगंज लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी करणभूषण सिंह के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। गोंडा की ज़िला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि करणभूषण सिंह ने बिना किसी अनुमति के गाड़ियों का काफिला निकाला था जिसके कई वीडियो भी सामने आए थे।

Load More