यूपी में बिना पार्टिशन के 4 शौचालयों का होना बीजेपी के भ्रष्टाचार का अनूठा उदाहरण: अखिलेश

बस्ती (उत्तर प्रदेश) के एक सामुदायिक शौचालय में बिना पार्टिशन 4 टॉयलेट सीटें लगाए जाने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, "...बिना दीवार के 4 शौचालयों का एक साथ होना बीजेपी के भ्रष्टाचार का अनूठा उदाहरण है।" उन्होंने कहा, "बीजेपी का सामुदायिक शौचालय का अर्थ ये है क्या?" बकौल अखिलेश, बीजेपी को जहां पारदर्शिता लानी चाहिए वहां नहीं लाई।

Load More