यूपी में बिना माइक के गाड़ी पर चढ़कर प्रियंका गांधी ने दिया भाषण, वायरल हुआ वीडियो
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने रायबरेली (यूपी) में चुनाव-प्रचार के दौरान बिना माइक के गाड़ी की छत पर खड़े होकर मोबाइल टॉर्च की रोशनी में लोगों को संबोधित किया है। वह अपने भाई और इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी के लिए प्रचार करने पहुंची थीं। प्रियंका के भाषण का यह वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है।