यूपी में बिल्डिंग से कूदकर छात्रा ने की खुदकुशी, 12वीं कक्षा में 80% अंक आने से थी परेशान

गौतमबुद्ध नगर (यूपी) में एक 17-वर्षीय छात्रा द्वारा सोसायटी की बिल्डिंग की 10वीं मंज़िल से कूदकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्रा के माता व पिता प्रोफेसर हैं और सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में 80% अंक आने से छात्रा परेशान थी। बकौल रिपोर्ट्स, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Load More