यूपी में बीच सड़क तलवार से बर्थडे केक काटते हिस्ट्रीशीटर का वीडियो हुआ वायरल
रायबरेली (उत्तर प्रदेश) के सलोन थाना क्षेत्र में अंकुर सिंह नामक हिस्ट्रीशीटर द्वारा तलवार से बर्थडे केक काटने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में अंकुर सड़क किनारे कार की बोनट पर तलवार से केक काटते जबकि उसके आसपास खड़े लोग ताली बजाते दिख रहे हैं। पुलिस ने वीडियो की जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।