यूपी में बीच सड़क पर लड़ते ससुर व बहू का वीडियो हुआ वायरल
कानपुर (उत्तर प्रदेश) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें एक विधवा महिला और उसका ससुर बीच सड़क पर आपस में लड़ते दिख रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, ससुर द्वारा बिना बताए मकान बेचे जाने को लेकर हुए विवाद में दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, अभी किसी भी पक्ष से शिकायत नहीं मिली है।