यूपी में बीजेपी एमएलए के फ्लैट में युवक ने गर्लफ्रेंड संग वीडियो कॉल के दौरान की थी खुदकुशी

लखनऊ में बीजेपी विधायक योगेश शुक्ला के सरकारी फ्लैट में फांसी लगाकर सुसाइड करने वाले मीडिया सेल के 24-वर्षीय कर्मचारी श्रेष्ठ तिवारी की घटना से पहले अपनी गर्लफ्रेंड से कहासुनी हुई थी। पुलिस के मुताबिक, घटना के समय तिवारी की गर्लफ्रेंड फ्लैट के गेट पर खड़ी थी और उसके साथ वीडियो कॉल के दौरान युवक ने फांसी लगाई।

Load More