यूपी में बीजेपी एमएलसी के अस्पताल की नर्स से 2 कर्मियों ने किया गैंगरेप, बनाया अश्लील वीडियो
मेरठ (यूपी) में बीजेपी एमएलसी सरोजनी अग्रवाल के मेडिकल कॉलेज की एक नर्स ने अस्पताल के 2 कर्मचारियों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। बकौल पीड़िता, आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया था जिसे वायरल करने की धमकी देकर उन्होंने कई बार गैंगरेप किया। एसपी (ग्रामीण) कमलेश बहादुर सिंह ने कहा, "तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।"