यूपी में बीजेपी का पटका पहने फोटो वायरल होने पर दारोगा हुआ सस्पेंड, बीजेपी पार्षद पर केस दर्ज
मेरठ (उत्तर प्रदेश) में हरीश गंगवार नामक दारोगा का बीजेपी का पटका पहने फोटो वायरल होने के बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। गंगवार ने मामले में बीजेपी पार्षद पूनम गुप्ता और करीब 25 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। गंगवार ने शिकायत में बताया, "पूनम व उनके समर्थकों ने जबरन मेरे गले में पट्टा डाला था।"