यूपी में बीजेपी कार्यकर्ता को अंडरवियर-बनियान में पकड़कर ले गई पुलिस, बेटे को जड़ा थप्पड़
कानपुर देहात (यूपी) में एक बीजेपी कार्यकर्ता को पुलिस शनिवार रात अंडरवियर-बनियान में घर से पकड़कर ले गई जिसका वीडियो सामने आया है। इंस्पेक्टर ने उसके नाबालिग बेटे को थप्पड़ मारा व बुज़ुर्ग महिला को धक्का दिया। पुलिस ने बताया, "शख्स के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने का केस दर्ज है...पुलिसकर्मियों पर लगे आरोपों की जांच जारी है।"