यूपी में बीजेपी के 48 में से 27 सांसद नहीं बचा पाए अपनी सीट
यूपी में बीजेपी ने लोकसभा चुनाव-2024 में अपने 48 मौजूदा सांसदों को टिकट दिया था जिनमें से 27 सांसद अपनी सीट नहीं बचा पाए। 33 बीजेपी सांसद तीसरी या उससे अधिक बार चुनाव लड़ रहे थे जिनमें से 20 प्रत्याशी चुनाव हार गए हैं। निवर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत प्रदेश के 14 बीजेपी सांसदों ने जीत की हैट-ट्रिक लगाई है।