यूपी में बीजेपी नेता ने बिना टैक्स दिए टोल प्लाज़ा से निकाला काफिला, समर्थक ने तोड़ा बैरियर
कानपुर देहात (उत्तर प्रदेश) में बीजेपी नेता जीत प्रताप व उनके समर्थकों का टोल प्लाज़ा से बिना टोल टैक्स दिए काफिला निकालने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में नेता का एक समर्थक प्लाज़ा पर बने बैरियर को तोड़ता हुआ नज़र आया। वहीं, पुलिस ने कहा कि क्षेत्राधिकारी अकबरपुर को मामले में कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है।