यूपी में बीजेपी पार्षद ने सिगरेट के ₹15 मांगने पर दुकानदार को पीटा, कहा- जेल भिजवा दूंगा
कानपुर (उत्तर प्रदेश) में बीजेपी पार्षद भवानी शंकर राय द्वारा सिगरेट के ₹15 मांगने पर एक दुकानदार को पीटने का मामला सामने आया है। राय ने दुकानदार से कथित तौर पर कहा कि वह गांजा बेचने का आरोप लगवाकर उसे जेल भिजवा देगा। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया और उनमें समझौता हो गया है।