यूपी में बीजेपी ब्लॉक प्रमुख ने बीडीओ को कमरे में बंद कर पिटवाया, 5 लोगों पर केस दर्ज
फिरोज़ाबाद (यूपी) में बीजेपी ब्लॉक प्रमुख संध्या लोधी ने अपने गनर व बॉडीगार्ड से कथित तौर पर बीडीओ रजत कुशवाहा को कमरे में बंद कर पिटवा दिया। बकौल रिपोर्ट्स, लोधी और बीडीओ के बीच ब्लॉक कार्यालय का ताला तोड़ने पर विवाद हुआ था। बीडीओ की शिकायत पर पुलिस ने बीजेपी नेता सहित 5 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।