यूपी में बीजेपी विधायक पर कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्लांट पर फायरिंग करवाने के आरोप में केस दर्ज
बिजनौर (यूपी) के धामपुर से बीजेपी विधायक अशोक राणा व उनके बेटे के खिलाफ एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्लांट पर आगजनी व फायरिंग करवाने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। प्लांट पर सोमवार को करीब 20 लोगों ने हमला किया था और मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। विधायक ने आरोपों को निराधार बताया है।