यूपी में बीजेपी सांसद रवि किशन ने पार्टी सांसद के साथ लड़ी कुश्ती, वीडियो हुआ वायरल
कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) में बीजेपी सांसद व अभिनेता रवि किशन और पार्टी सांसद विजय दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें दोनों कुश्ती लड़ते हुए दिख रहे हैं। दोनों सांसद मठिया गांव में आयोजित एक दंगल कार्यक्रम में पहुंचे थे। वीडियो में दुबे को रवि किशन ज़मीन पर पटखनी देने की कोशिश करते नज़र आए।