यूपी के हाथरस से बीजेपी सांसद राजवीर दिलेर का 65 साल की उम्र में हुआ निधन
हाथरस (उत्तर प्रदेश) लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद राजवीर दिलेर का 65 साल की उम्र में निधन हो गया है। कैराना से बीजेपी सांसद प्रदीप चौधरी ने पुष्टि की है कि दिलेर का निधन हार्ट अटैक के चलते हुआ है। गौरतलब है, हाथरस लोकसभा सीट से इस बार बीजेपी ने दिलेर की जगह अनूप प्रधान वाल्मीकि को उम्मीदवार बनाया है।