यूपी में बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने मीरा बाई की 525वीं जयंती के अवसर पर दी नृत्य प्रस्तुति
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने मीरा बाई की 525वीं जयंती के अवसर पर नृत्य प्रस्तुति दी। हेमा मालिनी की प्रस्तुति का वीडियो सामने आया है जिसमें वह श्री कृष्ण की भक्ति में लीन मीरा बाई के जीवन प्रसंगों को नृत्य के माध्यम से दर्शाती नज़र आ रही हैं। इससे पहले उन्होंने श्री कृष्ण वंदना गाई थी।