यूपी में हैं कितने राष्ट्रीय राजमार्ग और 3 साल में इन पर वसूला गया कितना टोल टैक्स?
केंद्र सरकार ने आंवला (उत्तर प्रदेश) के सांसद धर्मेंद्र कश्यप के सवाल के जवाब में लोकसभा में बताया कि उत्तर प्रदेश से 89 राष्ट्रीय राजमार्ग गुज़रते हैं जिनकी कुल लंबाई करीब 12,992 किलोमीटर है। बकौल सरकार, यूपी में राष्ट्रीय राजमार्गों पर कुल 81 टोल प्लाज़ा हैं जिन पर बीते 3 वित्त वर्षों में ₹11,524.64 करोड़ का टोल वसूला गया है।