यूपी में बीमारी ठीक करने का झांसा देकर तांत्रिक ने श्मशान घाट पर किया महिला का रेप
मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) में तंत्र-मंत्र से बीमारी ठीक करने का झांसा देकर एक महिला का रेप करने के आरोपी तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला के पति ने पुलिस को बताया था कि आरोपी ने श्मशान घाट पर ले जाकर उपचार के नाम पर पत्नी का रेप किया। आरोपी ने महिला के पति की पिटाई भी की थी।