यूपी में बुज़ुर्ग के शव को घर से पहले उतारकर लौटी ऐम्बुलेंस, ठेले पर शव लादकर घर ले गए परिजन
बलिया (उत्तर प्रदेश) में एक बुज़ुर्ग के शव को घर से 2 किलोमीटर पहले उतारकर सरकारी ऐम्बुलेंस के वापस लौट जाने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, बुज़ुर्ग का लंबी बीमारी के चलते अस्पताल में निधन हो गया था। बुज़ुर्ग का शव ठेले पर लादकर उसके परिजन घर ले गए और मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।