यूपी में बुर्का पहनकर प्रेमिका से मिलने गए युवक को ग्रामीणों ने पीटा, चाल-ढाल देखकर हुआ शक
शाहजहांपुर (यूपी) में बुर्का पहनकर प्रेमिका से मिलने गए एक युवक की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। ग्रामीणों को चाल-ढाल देखकर उस पर शक हुआ था। बकौल पुलिस, युवक ने बताया कि उसका रिश्तेदारी की युवती से अफेयर है और रिश्तेदारों से बचने के लिए उसने बुर्का पहना था।