यूपी में बुर्के की आड़ में फर्ज़ी वोटिंग रोकने के लिए बीजेपी ने बनाई मुस्लिम महिलाओं की टीम
बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव-2024 में बुर्के की आड़ में फर्ज़ी वोटिंग रोकने के लिए मुस्लिम महिलाओं की टीम तैयार की है जिसे प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यूपी बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली के मुताबिक, प्रदेश के 20,000 बूथों पर लगभग 7,000 महिलाएं तैनात की जाएंगी। कांग्रेस व सपा ने इसका विरोध किया है।