यूपी में बुज़ुर्ग के फटे जूते देखकर सिपाही ने पहनाए नए जूते, वीडियो आया सामने
कानपुर (उत्तर प्रदेश) के पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शुक्रवार को फरियाद लेकर पहुंचे 80-वर्षीय एक बुज़ुर्ग के फटे जूते देखकर वहां तैनात निशांत नामक सिपाही ने नए जूते मंगवाकर बुज़ुर्ग को पहनाए जिसका वीडियो सामने आया है। वहीं, बुज़ुर्ग ने सिपाही की पीठ पर हाथ फेरते हुए उसे आशीर्वाद दिया। बुज़ुर्ग अपने मकान पर कब्ज़े की शिकायत लेकर पहुंचे थे।