यूपी में बुज़ुर्ग ने अपने 2 बेटों पर लगाया मारपीट का आरोप, पुलिस से कहा- बेटों को जेल भेज दें
अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) में गन्ना विकास विभाग से रिटायर हो चुके एक बुज़ुर्ग ने अपने 2 बेटों और बड़ी बहू पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय में शिकायत की है। बुज़ुर्ग ने पुलिस से बेटों को जेल भेजने की मांग करते हुए कहा कि बेटों की निगाह उनकी पेंशन पर है। पुलिस ने जांच शुरू की है।