यूपी में बेटी का अश्लील वीडियो वायरल होने पर उसकी हत्या करने वाले शख्स का शव पेड़ से लटका मिला
चित्रकूट (उत्तर प्रदेश) में सोमवार को कथित तौर पर अपनी पत्नी और बेटी की हत्या करने वाले शख्स का शव मंगलवार को पेड़ पर फंदे से लटका मिला। आरोप है कि एक लड़के ने शख्स की बेटी का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया था जिसके चलते उसने घटना को अंजाम दिया। बकौल पुलिस, मामले की जांच की जा रही है।