यूपी में बेटी का इलाज कराने के लिए कहने पर महिला को कुवैत में रह रहे पति ने दिया तीन तलाक
उन्नाव (यूपी) में बेटी का इलाज कराने के लिए कहने पर एक महिला को कुवैत में रह रहे उसके पति ने कथित तौर पर फोन पर तीन तलाक दे दिया। महिला की शिकायत के मुताबिक, ससुरालवालों ने भी उसका दहेज उत्पीड़न किया और पेट्रोल डालकर उसे जलाने का प्रयास किया। महिला काफी समय से अपने मायके में रह रही है।