यूपी में बेटी के जन्म के 4 दिन बाद अस्पताल में ग्लूकोज़ पाइप के सहारे लटका मिला महिला का शव
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में बेटी को जन्म देने के 4 दिन बाद एक महिला का अस्पताल के बाथरूम में ग्लूकोज़ पाइप के सहारे शव लटका मिला। मृतका की मां के अनुसार, बेटी पैदा होने से दामाद ताने मार रहा था जिससे तंग होकर उसने आत्महत्या कर ली। बकौल पुलिस, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।