यूपी में बेटी को कंधे पर बैठाकर जा रहे युवक को मारी गई गोली, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
शाहजहांपुर (यूपी) में डेढ़ साल की बेटी को कंधे पर बैठाकर जा रहे एक युवक को पास से गोली मार दी गई जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। गोली लगते ही युवक बेटी के साथ ज़मीन पर गिर गया जबकि अपराधी बाइक से फरार हो गए। पीड़ित की पहचान शोएब के तौर पर हुई है और उसकी हालत गंभीर है।