यूपी में बेटी ना होने पर पति ने पत्नी को छोड़ा, परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा मामला
आगरा (उत्तर प्रदेश) में एक शख्स ने बेटी का जन्म ना होने के कारण अपनी पत्नी को छोड़ दिया और विवाद के बाद मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा है। काउंसलर अमित गौड़ ने बताया, "दोनों की कई बार काउंसलिंग की गई लेकिन कोई समझौता नहीं हुआ जिसके बाद पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।"