यूपी में बेसिक शिक्षा परिषद के कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूलों का फिर बदला गया समय
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने अपने अंतर्गत आने वाले कक्षा 1-8वीं तक के परिषदीय/मान्यता प्राप्त स्कूलों के समय में फिर से बदलाव कर दिया है। विद्यार्थियों के लिए 28 अप्रैल तक स्कूल सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक खुलेंगे जबकि 29 अप्रैल से अगले आदेश तक विद्यालय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुलेंगे।