यूपी में बैंक ने गलती से शख्स के खाते में ट्रांसफर किए ₹26 लाख, निकाले पूरे पैसे
नोएडा (यूपी) में बैंक द्वारा एक शख्स के खाते में गलती से ₹26 लाख ट्रांसफर करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, शख्स के साथ ₹58,000 की साइबर ठगी हुई थी जिसके बाद बैंक द्वारा उस राशि को वापस भेजने के दौरान गलती से ₹26 लाख ट्रांसफर हो गए। वहीं, शख्स ने खाते से पूरे पैसे निकाल लिए।